सवाईमाधोपुर.
Sawaimadhopur.com
चम्बल में कूदी दुल्हन
सवाईमाधोपुर. जिले के खंडार क्षेत्र के गांव अल्लापुर में शनिवार रात्रि को हुई शादी की खुशियां रविवार सुबह मातम में बदल गई, जब नवविवाहित दुल्हन ने दांदरदा मध्यप्रदेश में अपने ससुराल जाते समय राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पाली ब्रिज से चम्बल में कूदकर अपनी जान दे दी। लेकिन इस दुल्हन का दोपहर तक भी कोई पता नहीं चला। दुल्हन अंजू सैनी के कूदने की सूचना पर खंडार तहसीलदार देवीसिंह भाटी, खंडार थानाधिकारी ब्रजेन्द्र सिंह सामरसा चौकी प्रभारी ब्रजराज यादव,बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस जवान मौके पर पहुँचे और वोट चालक कुलदीप सिंह सांखला की मदद से तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला। इस बीच दुल्हने के पिता रामप्रसाद सैनी ने बताया कि घर में हंसी खुशी शादी हुई थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुल्हन की विदाई हुई थी। लेकिन आधा घंटे बाद ही बुरी खबर आई।