पढ़ाना के किसानों ने रैली निकालकर किसान आंदोलन के समर्थन सहित गैस के दामों के विरोध में किया प्रदर्शन
सवाई माधोपुर । जिले में भूप्रेमी परिवार संगठन द्वारा चलाये जा रहे किसान आंदोलन पड़ाव के 67 वे दिन पढ़ाना गांव के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और लाउडस्पीकर डीजे के साथ अपने गांव से रैली के रूप में कई गांव में होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे । किसानों ने मुख्यालय पर भी रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया । कलेक्ट्रेट पर दिनभर धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से कृषि कानून वापस लेने सहित गैस के दाम कम करने की मांग को लेकर किसानों ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया । किसानों ने संयुक्त रूप से सरकार को चेताया है कि अगर सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तो इसके दुष्परिणाम सरकार को भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा । किसानों में मीठालाल,कन्हैया लाल, श्याम लाल,भरत लाल,खेलीराम,राधेश्याम,बद्रीलाल, कजोड़,मस्तराम,मामदीन मंगल, विजेंद्र आदि ने संबोधित किया ।
भूप्रेमी परिवार संगठन के अबसार भूप्रेमी,प्रेमराज हिन्दवाड़,जयनारायण चौधरी,शंकर पीलोदा,रामस्वरूप गुर्जर,अमित शर्मा,रामसहाय बिलोपा,भवानी घुड़ासी आदि ने विचार व्यक्त किये ।
Teaching farmers took out a rally and protested against gas prices, including the support of the farmer movement
Sawai Madhopur. Teaching the 67th day of the Farmers Movement stop being run by the Bhupremi family organization in the district, the farmers of the village arrived at the district headquarters via several villages as a rally from their village with tractor trolleys and loudspeaker DJs. Farmers Headquarters,But also supported the peasant movement by taking out a rally. Farmers made a memorandum by placing gas cylinders on the head, seeking to reduce the price of gas, including withdrawal of agricultural legislation through the district collector, by demonstrating a day-long sit-in on the collect. Farmers combined,The government has been warned that if the government does not accept the demand of farmers, then the government will have to be ready to suffer the consequences. Meethal in farmers,Kanhaiya Lal, Shyam Lal,Bharat Lal,Playram,Radheshyam,Badrilal, Add,Mastram,Mamdin Mangal, Vijendra etc. addressed .Absar Bhupremi of Bhupremi family organization, Premaraj Hindwad, Jayanarayan Chaudhary, Shankar Peloda, Ramswaroop Gurjar, Amit Sharma, Ramayaswary Bilopa, Bhavani Ghudasi etc. expressed views